सिद्धार्थ, जुलाई 28 -- Siddhart Nagar News: बर्डपुर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल रमवापुर उत्तरी में चोरों ने रविवार रात ताला तोड़कर सामान सहित दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कि रसोई घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि किसी ने उसमें रखा दो गैस सिलेंडर गायब कर दिया। पुलिस को सूचना देते हुए जांच कर अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्त ने बताया कि जानकारी मिली है इसको जांच कराते हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: प्राथमिक विद्यालय में बड़ी चोरी, लैब और किचन के ताले तोड़ इन्वर्टर, ड्रोन व गैस सिलेंडर समेत सामान ले उड़े चोर यह भी पढ़ें- Ja...