Siddhart Nagar News: स्कूली बस व पिकअप में टक्कर, कोई हताहत नहीं
सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा चौराहे के पास बुधवार को एक स्कूल बस और पिकअप की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बच्चे और चालक सब सुरक्षित हैं।भारतभारी क्षेत्र की एक निजी स्कूल की बस बुधवार की सुबह करीब आठ बजे इटवा क्षेत्र से बच्चों को लेकर डुमरियागंज की ओर आ रही थी। अभी वह क्षेत्र के चौखड़ा चौराहे से आगे बढ़ी ही थी कि डुमरियागंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे, चालक व अन्य पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। समय रहते बड़ा हादसा टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.