सिद्धार्थ, जुलाई 11 -- Siddhart Nagar News: सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से संचालित आम भंडारा अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूली बच्चों के बीच आम के पौधों का वितरण किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। बुढऊ स्थित वन पौधशाला के वन दारोगा चंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय रजवापुर तथा कंपोजिट विद्यालय बुढ़ऊ में 25-25 आम के पौधे छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया। इसके अलावा दोनों विद्यालय परिसरों में एक-एक आम का पौधा रोपित कर विद्यार्थियों को उसकी नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प वन दरोगा न...