Siddhart Nagar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाई: एएसपी
सिद्धार्थ, अक्टूबर 6 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को शोहरतगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई। एएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कहा कि पूजा पंडालों, दशहरा मैदान और विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग, पुलिस पिकेट और पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दशहरा में डीजे बजाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.