सिद्धार्थ, जुलाई 21 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 22 जुलाई को रोजगार मेला लगेगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें एसकेएच वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड टेक मारुति सुजुकी कंपनी के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की भर्ती करेगी। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई उत्तीर्ण एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...