Siddhart Nagar News: सेवानिवृत्ति सेवा का पड़ाव, सामाजिक दायित्वों की नई शुरुआत : सीएमओ
सिद्धार्थ, अक्टूबर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीएमओ कार्यालय के अधीन संचालित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फार्मासिस्ट राघवेंद्र शुक्ला के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने धार्मिक पुस्तक, छाता, छड़ी, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंत जरूर है, लेकिन जीवन की सक्रियता और सामाजिक दायित्वों का अंत नहीं। लंबे समय तक स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने के बाद राघवेंद्र शुक्ला ने अपने अनुभव और जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: परिचारी को सेवानिवृत्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.