Siddhart Nagar News: सुरक्षा इंतजाम होगें हाईटेक और मजबूत,जिले को मिलेगें 252 नए होमगार्ड
सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- Siddhart Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सुरक्षा इंतजाम हाईटेक और मजबूत होगें। तंत्र और मजबूत बनाने की दिशा में होमगार्ड भर्ती चयन प्रक्रियाधीन है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा और अभिलेखीय जांच की तैयारी चल रही है। इसके लिए कुल 25 दिन का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। इसमें 03 दिन महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अभिलेखीय जांच होगी। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर संतकबीरनगर जिले को कुल 252 होमगार्ड मिलेंगे। इससे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने में मदद मिलेगी।
भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम प्रदेश में कुल 41,424 होमगार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रियाधीन है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच 13 जुलाई से 7 अगस्त तक निर्धारित की गई है। संतकबीरनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.