Siddhart Nagar News: सीता स्वयंवर की कथा सुन भाव विभोर हो गए श्रद्धालु
सिद्धार्थ, नवम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सेमरहना गांव में चल रही रामकथा में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास विजय कौशल ने सीता स्वयंवर, श्रीराम विवाह और परशुराम-लक्ष्मण संवाद के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने जीवन में विनम्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विनम्रता मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा धन है, जबकि अहंकार उसका सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा कि विनम्रता के बल पर व्यक्ति दूसरों का हृदय जीत सकता है। शक्ति, ज्ञान और सामर्थ्य तभी सार्थक होते हैं जब उनके साथ विनम्रता, संयम और मर्यादा भी जुड़ी हो। भगवान राम का चरित्र हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और मर्यादा बनाए रखने की सीख देता है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.