Siddhart Nagar News: सीओ ने मातहतों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
सिद्धार्थ, जुलाई 23 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। सीओ शुभेंदु सिंह ने बुधवार को खेसरहा थाने पर कम्युनिटी पुलिस टीम व मिशन शक्ति टीम की साप्ताहिक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीओ ने बुजुर्ग नागरिकों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों को अधिक से अधिक सीपीयू टीम का नम्बर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने को कहा। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता को और प्रभावी बनाने को चर्चा की गई। सीओ ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर व सार्वजनिक स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा नियमित चेकिंग की जाए। महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.