सिद्धार्थ, अगस्त 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में मंगलवार सुबह गिराया गया मदरसा प्रशासन व डुमरियागंज के एक भाजपा नेता की साजिश है। 1936 के मदरसा को गिरा कर प्रशासन ने यह साबित कर दिया है कार्रवाई जो भी होगी वह एक पक्षीय होगी। वह पूरे मामले को विधानसभा में उठाएंगे। प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। ये बातें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि मदरसा 1936 में बना था। उसका जीर्णोद्धार 1968 में किया गया। 1984 में चकबंदी हुई थी उसके कागज में मदरसा होने की बात अंकित है। यह भी पढ़ें- सियासी दबाव में प्रशासन ने गिराया परसा रामलाल का मदरसा: माता प्रसाद पांडेय मदरसा की मान्यता है। वहां कक्षा ...