सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का परिसर 23 से 25 अक्टूबर तक सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहेगा। तीन दिवसीय सिद्धार्थ उत्सव में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बुधवार को कुलपति प्रो. कविता शाह की अध्यक्षता में शिक्षकों के साथ हुई बैठक में उत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। सांस्कृतिक और रचनात्मक आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनमें आत्...