सिद्धार्थ, अक्टूबर 30 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अब संबंधित विद्यार्थी तीन नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर निर्धारित थी।विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि यह सुविधा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर व परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए है। इसके अलावा सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत बीए-एलएलबी, एलएलबी, बीएससी कृषि,...