सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। लोटन कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में सोमवार की रात फर्श पर सो रहे पति-पत्नी को सांप से डस लिया। हालत खराब होने पर सीएचसी लोटन ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हरिवंशपुर निवासी इजहार अहमद (30) पुत्र निजामुद्दीन व इजहार की पत्नी हशीमुन्निशा (28) हर दिन की तरह सोमवार रात में भोजन कर फर्श पर बिस्तर बिछा कर सो गए। मध्यरात्रि के बाद कोई जहरीला सांप आया और इज़हार की आंख के पास व हशीमुन्निशा के हाथ में डस लिया। दोनों को आनन-फानन में परिजन रात में ही सीएचसी लोटन लाए। हालत सामान्य न होने पर डॉक्टर...