Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में धान खरीद को खुले 77 केंद्र
सिद्धार्थ, नवम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिले में धान खरीद के लिए 77 केंद्र खोले गए हैं। किसान इन केंद्रों पर जाकर अपनी उपज बेच सकते हैं। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। ये जानकारी डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीद की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो चुकी है, जो 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब तक 278 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि आसपास के गांवों के किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं, जिससे किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचकर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त कर सकें। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: धान बेचने के लिए फार्मर आईडी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.