Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में गाली देने के विरोध पर चाकू मारकर युवक की हत्या
सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: इटवा/सिद्धार्थनगर, हिटी। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। परसा बुजुर्ग गांव निवासी वंशीलाल (42) पुत्र मान सिंह शनिवार शाम अपने घर पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग नशे में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। वंशीलाल ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उन्होंने वंशीलाल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भाई कमलेश बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसे भी चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.