Siddhart Nagar News: सामूहिक विवाह में 500 जोड़े थामेंगे एक-दूजे का हाथ
सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, इन्द्र मणि पाण्डेय। शहर के बीएसए ग्राउंड में 10 जुलाई को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 500 जोड़े अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ एक दूजे का हाथ थामेंगे। समाज कल्याण विभाग व जिला प्रशासन सामूहिक विवाह की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि चार जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र जोड़ों को इस सामूहिक विवाह समारोह में शामिल किया गया है। सभी चयनित जोड़े बीएसए ग्राउंड में आयोजन स्थल पर समय से पहुंच कर विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक ही जगह विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के जोड़ों का विवाह संपन्न होने से सामाजिक एकता और समरसता का भी संदेश जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से बैठने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.