सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 अक्तूबर को लगभग 400 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समारोह जिला जेल के सामने स्थित बीएसए ग्राउंड में आयोजित होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि सात अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले जोड़ों को शामिल किया गया है। विभाग ने पात्र पाए गए जोड़ों से 14 अक्तूबर को निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी ...