सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में सोमवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के ऊपरी तल पर स्थित कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी हरीराम प्रजापति की पुत्री संगीता प्रजापति (23) की शादी करीब दो वर्ष पहले भगवतपुर गांव निवासी रामचंद्र के पुत्र राजकुमार प्रजापति से हुई थी। दंपति की अभी कोई संतान नहीं थी। संगीता का पति राजकुमार पिछले पांच महीने से रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रह ...