सिद्धार्थ, जुलाई 14 -- Siddhart Nagar News: इटवा। मिश्रौलिया थाने की साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से निकाली गई 5200 रुपये की धनराशि सोमवार को वापस दिला दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के गौरड़ीह गांव निवासी रामलाल पुत्र जढ़ई ने 16 मार्च को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि यूपीआई के माध्यम से उनके साथ साइबर ठगी हुई और खाते से 5200 रुपये निकल गए। शिकायत मिलने के बाद मिश्रौलिया थाने की साइबर सेल ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर मामले की जांच शुरू की और ठगी गई पूरी धनराशि 5200 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। यह भी पढ़ें- साइबर धोखाधड़ी, पीड़ित को 7.5 लाख रुपये वापस मिले यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के 56 हजार र...