Siddhart Nagar News: सरयू नहर में बहती दिखीं कई गायें, देवरिया गांव के पास मचा हड़कंप
सिद्धार्थ, सितम्बर 2 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी क्षेत्र के देवरिया गांव के पास मंगलवार को सरयू नहर में तेज बहाव के बीच कई गायें बहती दिखाई देने से राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नहर में गायों को बहता देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के साथ काफी देर तक नहर की निगरानी करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 10 मिनट के दौरान लगभग 10 गायें नहर के तेज बहाव में बहती हुई दिखाई दीं। कुछ गायों की हालत बेहद खराब नजर आ रही थी। राहगीरों ने बताया कि कुछ गायों के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और कुछ की स्थिति ऐसी थी कि उनके सिर तक नजर नहीं आ रहे थे। सुबह से नहर में कितनी गायें बहकर जा चुकी हैं इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। एक साथ इतनी संख्या में गायों के नहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.