सिद्धार्थ, अगस्त 27 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के सिसई खुर्द (टेड़िया चौराहा) गांव के पास बुधवार की सुबह सरयू नहर में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र के सिसई खुर्द (टेड़िया चौराहा) गांव निवासी अंश कसौधन (11) पुत्र प्रदीप कसौधन बुधवार की सुबह अपने एक साथी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित सरयू नहर के पास शौच के लिए गया था। उसके साथ पानी की बोतल भी थी। बताया जा रहा है कि पानी की बोतल गिर गई। शौच के बाद सफाई के लिए वह पानी लेने नहर के किनारे पहुंचा और नहर में उतर गया। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर म...