सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। तहसील शोहरतगढ़ के विकास खंड शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने आईजीआरएस के माध्यम से किया है। राम मिलन चौधरी समेत चार अन्य ग्रामीणों ने ग्राम सभा महादेवा नानकार की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग शासन प्रशासन से की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में गाटा संख्या 656 खतौनी में खलिहान तथा गाटा संख्या 657 नाली के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि के कुछ हिस्से पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया है। एसडीएम शोहरतगढ़ राजेश कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम से जल्द ही जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...