सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) कृष्णापति त्रिपाठी को सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, बस्ती मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडी संजय कुमार शुक्ल ने बस्ती कार्यालय में त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया है कि उन्होंने 21 जून 2023 से जिला समन्वयक के रूप में कार्य करते हुए दिव्यांग बच्चों की सामाजिक सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, पूर्ण समावेशन तथा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान दिया है। इनका कार्य अत्यंत प्रशंसनीय एवं ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा, दक्षता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते ...