Siddhart Nagar News: समस्याओं को सुना, विकास कार्यों की देखी हकीकत
सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर धरातल पर हो रहे कार्यों व विकास की हकीकत को जाना। प्रदेश सचिव से गांव के नागरिकों ने विकास और रोजगार के मुद्दे को लेकर चर्चा किया। क्षेत्र कोटिया बाजार, बंचौरा , पटेल चौराहा, भूतहवां घाट, तुलसीयापुर, औदही कला, माधवपुर, चनई सहित दर्जनों गांवों के भ्रमण मे प्रतिनिधिमंडल के सामने जर्जर सड़कों के न बनने, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर जनता ने बात रखी। शाह मोहम्मद, प्रवीण यादव, शहजाद आलम, अब्दुल हमीद चौधरी, अब्दुल रहमान, अनिल चौधरी, सरजू प्रसाद, आलम खान, राकेश, अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.