सिद्धार्थ, अक्टूबर 17 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कपिलदेव राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निस्तारण की मांग की गई। संगठन ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का 15 दिनों के भीतर समाधान कराने की अपेक्षा की है। मांगें पूरी नहीं होने पर किसान पंचायत और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।खरीफ वर्ष 2026 में वितरित किए गए बीज की मात्रा, चयनित विकासखंडों, लाभार्थी किसानों और उनके खेतों का विवरण उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। सितंबर में चक्रवात और बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति और बीमा राशि दिलाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़े...