Siddhart Nagar News: समय से करें सरसों की बुवाई, मिलेगी अच्छी उपज
सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। किसान सरसों की बुवाई समय से करके बेहतर उत्पादन पा सकते हैं। सरसों की बुवाई 15 अक्तूबर से शुरू हो जाती है, जो नवंबर की शुरुआत तक की जाती है। जिन किसानों को सरसों की बुवाई करनी है, उन्हें तत्काल कर देना चाहिए। यह सलाह कस्बा में स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम के प्रभारी रणवीर ने दी। उन्होंने कहा कि सरसों की बुवाई लाइन से लाइन में करनी चाहिए। लाइन से लाइन की दूरी 45 सेमी होनी चाहिए। यदि देसी प्रजाति की सरसों की बुवाई करना चाह रहे हैं तो आरएच 725, आरएच 749, बृजराज राधिका की बुवाई करें। पीला सरसों की बुवाई करना चाह रहे हैं तो पितांबरी, नरेंद्र राई 8501 की कर सकते हैं। यदि कोई किसान हाईब्रिड बीज की बुवाई करना चाह रहा है तो उसकी कई प्रजातियां बाजार में उपलब्ध हैं। किसान समय से सरसों की बुवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.