Siddhart Nagar News: सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही भाजपा
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: भवानीगंज। भाजपा की ओर से मंगलवार को भानपुररानी स्थित भुवनेश्वर नाथ मंदिर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में चेयरमैन धर्मराज वर्मा व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारी से कहा कि अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इस दौरान संतोष पासवान, सालिक राम वर्मा, विनोद दुबे, बबलू चौधरी, राजकुमार, रामदयाल यादव, गोविंद अग्रहरि, पिंटू पटेल, वीरू मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.