सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- Siddhart Nagar News: बांसी। जामिया इस्लामिया जमुनी अकबरपुर में रविवार को शिक्षा के स्तर में सुधार को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शमीम खान ने कहा कि शिक्षा सब का अधिकार है। इसकी रोशनी सभी तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमारे आसपास कोई शिक्षा से वंचित न रहने पाए। गोष्ठी में मौलाना सरवर, मौलाना मालिक, मोलाना अजहर सिद्दीकी, इम्तियाज खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...