सिद्धार्थ, अगस्त 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ बुधवार को ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ की ओर से नौगढ़ ब्लॉक से तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी बाइक पर सवार होकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा हाइडिल तिराहा, मेडिकल कॉलेज और साड़ी तिराहा होते हुए विकास भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जग नारायण ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, अश्वनी पाठक, सुशील आंबेडकर, दुर्गावती देवी, मीरा शुक्ला, दिलीप कुमार, अर्जुन यादव, भोला, जितेंद्र मौर्य, राज शुक्ल, रामधन...