सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। क्षेत्र के महतिनिया बुजुर्ग, कुसमी, मिश्रौलिया, चौखड़ा, डेगहाजोत आदि गांवों में रविवार को सपाइयों ने पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक सैयदा खातून ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर नई योजनाओं के संचालन से समाज के हर वर्ग में खुशहाली आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव सक्रिय होकर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने और समाधान कराने को कहा। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगे बिजली, डीजल, पेट्रोल, खाद-बीज सहित रसोई सामग्री से जनता में गुस्सा है। युवा वर्ग में बेरोजगारी को लेकर हलचल मची हुई है। महिलाओं पर घरेलू हिंसा समेत अन्य घटनाएं आए दिन सुनने को मिल रही हैं जो बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पीडीए की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी जनता के ...