सिद्धार्थ, सितम्बर 8 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। कस्बे से खुनुवां बार्डर को जाने वाला सड़क मार्ग कई जगह खराब हो गया है। इसके चलते आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के पंकज श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, पशुपति रौनियार आदि का कहना है कि खुनुवां मार्ग बीच में बनाया जा रहा है। उम्मीद थी कि सड़क मार्ग दुरुस्त हो जाएगा, लेकिन कुछ काम करने के बाद निर्माण कार्य ठप हो गया है। इसके चलते परेशानियां बढ़ी गई है। लोगों ने बताया कि बीच में कई जगहों पर गड्ढा होने से दिक्क्कतें और भी हो गई हैं। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...