सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- Siddhart Nagar News: भारतभारी, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज-रुधौली मार्ग पर भारतभारी चौराहे के पास सड़क के बाईं ओर बड़ा गड्ढा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बना गड्ढा कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।क्षेत्र के राजा अग्रहरि, विजय कुमार यादव, मोहम्मद हारुन, मुमताज, मोहम्मद यूसुफ, राहुल पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय आदि ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढे को शीघ्र भरवाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि मार्ग पर दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है, ऐसे में गड्ढे की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...