सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़ , हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ कस्बे में पैगंबर हज़रत मोहम्मद के जन्मदिन यानी बारह रबी उल अव्वल के पावन अवसर पर इस्लाम धर्म के मानने वाले मुस्लिम समुदाय के अक़ीक़दतमन्दों ने तैयारियां तेज कर दीं। पूरे कस्बे व ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है। जामा मस्जिद, मस्जिद मोहल्ला, अंसारी गली, रमजान गली और कुजरा मोहल्ले को आकर्षक लाइटिंग और रंग-बिरंगी रीलों से सजाया गया है। गलियां और घर जगमगाती लड़ियों से गुलज़ार रहे। जगह-जगह आकर्षक ढंग से सजाए गए गेट आकर्षण का केन्द्र हैं। रात में हर तरफ चिरागां का नजारा दिख रहा।जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन, हाफिज एजाज अहमद, अब्दुल हमीद शाह, नसरुद्दीन कुरैशी, मुस्ताक अहमद, नबाब खान आदि ने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएग...