Siddhart Nagar News: सचिव पर कार्रवाई व अभियंता को चेतावनी, भुगतान में कटौती के निर्देश
सिद्धार्थ, अगस्त 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मिठवल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जीवा में विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत आखिरकार सही साबित हुई। विस्तृत जांच के बाद डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कई मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान, सचिव एवं संबंधित तकनीकी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
कार्रवाई के आदेश साथ ही सरकारी धन की वसूली और लंबित भुगतान में कटौती के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच में जिन बिंदुओं पर सचिव की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, वहां जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तत्कालीन कंसल्टिंग इंजीनियर को भविष्य के लिए चेतावनी जारी करने का आदेश भी दिया गया है।
शिकायत की जड़ जीवा निवासी नीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.