Siddhart Nagar News: संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता से की मानदेय दिलाने की मांग
सिद्धार्थ, सितम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज स्थित विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय से जुड़े संविदा कर्मियों को अगस्त माह का मानदेय अब तक नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने सोमवार को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज को पत्र देकर अगस्त माह का लंबित मानदेय जल्द दिलाने की मांग की है। नवरंगी श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, राहुल त्रिपाठी, पप्पू रिजवी, जय सिंह, विजय कुमार गौतम आदि कर्मियों ने एक्सईएन को दिए पत्र में बताया कि अगस्त माह का मानदेय 21 सितंबर तक भी नहीं मिल सका है। समय से नहीं मिलने से उन्हें परिवार की जरूरतों और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। कर्मियों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं इसके बावजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.