सिद्धार्थ, अक्टूबर 27 -- Siddhart Nagar News: जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के अजमागढ़ गांव में शराब की भट्ठी के पास सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अजमागढ़ निवासी भगवानदास (45)पुत्र बाबूराम के रूप में हुई। थानाध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार ने बताया कि परिवार वालों का आरोप है कि मौत शराब पीने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...