सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- Siddhart Nagar News: मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनौली नानकर बाजार डीह निवासिनी लक्ष्मी (37) पत्नी अर्जुन की लाश गले में दुपट्टे डालकर पंखे से लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। मृतका की सास ऊषा देवी घर के बाहर चारपाई पर लाश को उतरवा कर शनिवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप चौहान व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव यह भी पढ़ें- Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...