Siddhart Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला वृद्धा का शव
सिद्धार्थ, अगस्त 24 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के टेक्नार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध महिला का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के टेकनार गांव में रविवार को सुन्नी देवी(65) पत्नी भारत कन्नौजिया का शव पोखरे के पास पेड़ की टहनी से फंदे के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि सुन्नी देवी दोपहर बाद गांव के पोखरे की ओर गई थीं। कुछ देर बाद उनका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्त ने बताया कि वृद्ध महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। अक्सर कहीं भी चली जाती थी। मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.