Siddhart Nagar News: श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से किया हनुमान चालीसा का पाठ
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमान की आराधना की। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण, राम दरबार, मां दुर्गा और हनुमान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ल ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती कराई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.