सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: पथरा, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के भतिजवापुर स्थित श्मशान घाट के पास बुधवार शाम नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिया है। नदी किनारे शव से कुछ दूरी पर ताला लगी एक साइकिल खड़ी मिली। साइकिल पर एक झोला टंगा था जिसमें थाली और गिलास रखे हुए थे। नदी की तलहटी में सल्फास की दो खाली पुड़िया और कोल्ड ड्रिंक की एक शीशी भी मिली। मृतक ने शर्ट और लुंगी पहन रखी थी। उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त पथरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। फिलहाल शव की...