सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- Siddhart Nagar News: बयारा। भवानीगंज क्षेत्र के ग्राम देईपार स्थित बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर पर सोमवार को भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप, आयोजक सुशील श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के मंदिर में पूजा आराधना करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया है। सावन माह के चौथे सोमवार पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद ग्रहण करने के बाद जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि सावन माह शुरू होने के बाद जहां क्षेत्रीय शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाता है वहीं पवित्र कार्य के शुरू होने से चहुंओर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: महारुद्राभिषेक से शिवमय हुआ तहसील परिसर, सावन के अंतिम सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव के ज...