सिद्धार्थ, सितम्बर 22 -- Siddhart Nagar News: इटवा। इटवा विकास क्षेत्र के खड़सरी गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन स्वास्थ्य एवं संचार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 128 लोगों की निःशुल्क जांच की और आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित कीं। शिविर में डॉ. सिद्धार्थ सिंह, रतन शंकर मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, अमित मिश्रा, डॉक्टर ज्योति, शालिनी, संजय चौधरी, किरन देवी, सूरज, शशिकांत, रूबीना और पूजा समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...