Siddhart Nagar News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सिद्धार्थ, अगस्त 3 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही मंदिरों में पहुंच देवाधिदेव महादेव का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। शहर के श्रीसिहेंश्वरी देवी मंदिर परिसर के शिवालय, हनुमानगढ़ी परिसर में स्थापित शिव मंदिर, पुराना नौगढ़ शिवालय, बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर सेमरा, इटवा स्थित कटेश्वर नाथ शिवमंदिर व डुमरियागंज के भारतभारी स्थित शिव मंदिर, बाबा मटेश्वरनाथ सहित शोहरतगढ़ और बांसी क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करने को तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ से मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। सुरक्षा कर्मी भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोंगा कोचा शिव मंदिर बनी आस्था का केंद्र, सावन में उमड़ रही श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.