सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: मामलों के निस्तारण में बरती लापरवाही तो कार्रवाई तय: डीएमशिकायतों की सुनवाई शनिवार को सदर तहसील में शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने मामलों में तत्काल जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों का नि...