Siddhart Nagar News: शाहपुर चौराहे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन
सिद्धार्थ, जुलाई 26 -- Siddhart Nagar News: भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद । शाहपुर चौराहे पर बढ़ते अतिक्रमण से आम लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाहपुर-धोबहा मार्ग पर चौराहे के समीप सड़क की पटरी पर अवैध रूप से दुकानें व दुकानदारों की ओर से टिन शेड लगा रखा गया है। दिनभर यहां जाम जैसी स्थिति बनी रहती है।लोगों का कहना है कि चौराहे पर बढ़ते अतिक्रमण से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सुबह और शाम के समय बाजार में अधिक भीड़ होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी निकलने में परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भवष्यि में बड़ा हादसा भी हो सकता है। अजय कुमार, संतोष सिंह, अनुज कुमार सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, अशोक यादव आदि ने प्रशासन से अभियान चलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.