Siddhart Nagar News: शहर के निजी अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के हुसैन गंज में स्थित एक निजी अस्पताल के बेसमेंट में सोमवार शाम सात बजे अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में रखा सारा सामान जल गया। कोई जनहानि नहीं हुई। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। हुसैन गंज में डॉ अमित कुमार उपाध्याय का लाइफ़ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट नाम से एक अस्पताल संचालित है। सोमवार शाम करीब सात बजे बेसमेंट से धुंआ उठा और पल भर में आग की लपटें उठने लगी इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सदर थाना की पुलिस, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया। बेसमेंट में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि आग बेसमेंट तक ही सीमित रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.