Siddhart Nagar News: शराब पीकर मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव में कुछ लोगों पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिजवार बढ़ई गांव की निवासी रीता देवी पत्नी बरसाती गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने मिलकर बिना किसी वजह के दारु पीकर मुझे व मेरे परिवार वालों को गाली गलौज देने लगे। मना किया तो आरोपी मुझे लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। मारपीट में मुझे काफी चोटे आई हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मारपीट को लेकर चार लोगों के विरुद्ध दिया आवेदन प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.