सिद्धार्थ, अगस्त 29 -- Siddhart Nagar News: बेंवा। डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा-भारतभारी मार्ग पर शाम होते ही शराबियों का उत्पात शुरू हो जाता है, जिससे लोगों का आना जाना दुश्वार हो जाता है। क्षेत्र के पप्पू,धीरज, नफीस, बशारत,ओपी यादव, दिनेश यादव, महेंद्र ने बताया कि उक्त मार्ग पर शराब की कई दुकान होने से शाम‌ को जमावड़ा लग जाता है। जिससे भारत भारी मार्ग पर पर आने जाने वाले राहगीरों को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...