सिद्धार्थ, अगस्त 13 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। तिलक इंटर कॉलेज बांसी में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के आठ विद्यालयों के 43 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 19 आयु बालिका वर्ग में अमृता (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार) प्रथम, दिव्या (रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी) द्वितीय और माबीया (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बांसी) तृतीय स्थान पर रहीं। 19 आयु बालक वर्ग में रवि प्रथम, अभी गौंड़ द्वितीय व अंशुल तृतीय स्थान पर रहे।14 आयु बालक वर्ग में बृजेश मौर्य प्रथम, संगम मोदनवाल द्वितीय और आकर्ष गुप्त तीसरे स्थान पर रहे। 17 आयु बालक वर्ग में आदित्य पांडेय प्रथम, कमलेश प्रजापति द्वितीय और सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। 17 आयु बालिका वर्ग में रिमझिम प्रथम, नंदनी द्वितीय और संध्या चौहा...