सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के एक व्यापारी प्रतिष्ठान पर रविवार को उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की नगर इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित नगर इकाई के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मत से 13 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। नगर अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने समारोह को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। तय किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ ही सदर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष व राज्य कर विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में व्यापारियों की समस्याओं और संगठन की आगामी का...